Posts

ऐसा क्या करें कि असफलता को सफलता में बदला जा सके....?

Image
स्कूल-कॉलेज पास करने के बाद आप जल्द-से-जल्द सफलता प्राप्त करने के बारे में सोचते हैं। हालांकि ,  शुरूआत में इसके लिए आप प्रयास भी करते हैं लेकिन असफल हो जाते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है और ऐसा क्या करें कि असफलता को सफलता में बदला जा सके। चलिए बताते हैं आपको इस बारे में.... दुनिया में हर व्यक्ति सफलता हासिल करना चाहता है और उसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करता है। हालांकि ,  इसके बावजूद उसे बार-बार असफलता का ही मुंह देखना पड़ता है। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि कड़ी मेहनत के बावजूद आप हर बार असफल क्यों हो जाते हैं ?  ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप असफलता के कारणों को जानने की कोशिश नहीं करते और न ही उनसे सीखने की कोशिश करते हैं। जब आप असफलता के पीछे के कारणों को जानने का प्रयास करेंगे और उनसे सीख लेंगे ,  तो निश्चित ही सफलता आपको प्राप्त होगी। खैर ,  आप यह जान लें कि असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती। यह तो आगे बढ़ने का एक मार्ग है   और सीखने का एक माध्यम है।   जब तक आप असफल नहीं होंगे ,  तब तक आप सीखने की कोशिश ही नहीं करेंगे। किसी काम में असफल होने पर उससे   सबक सीखें और फिर